Loading...
Your browser does not support the video tag.

टू व्हीलर लोन.

हम आपकी जरूरत के अनुकूल टू व्हीलर लोन प्रदान करके आपके सपनों की बाइक खरीदने में आपकी मदद करते हैं। आप अपनी सुविधानुसार पुर्नभुगतान की अवधि एवं पुर्नभुगतान की राशि तय कर अपने लिए एक बेहतर लोन का चयन कर सकते हैं।
 

हीरो टू व्हीलर लोन.

हीरो मोटोकॉर्प के सभी टू व्हीलर के लिए ₹10,000/- से ₹3,50,000/- तक के लोन उपलब्ध हैं

हीरो

मोटोकॉर्प के सभी टू व्हीलर के लिए ₹10,000/- से ₹3,50,000/- तक के लोन उपलब्ध हैं

60 महीने तक की लोन अवधि

60

महीने तक की लोन अवधि

15 मिनट में लोन मंजूर

15

मिनट में लोन मंजूर

एलटीवी पर 95% तक का अधिकतम लोन

एलटीवी

पर 95% तक का अधिकतम लोन

The latest news.

2 January 2026

Who Is a Wilful Defaulter? RBI Rules Explained

Loan defaults don’t all happen for the same reason. Sometimes repayments stop because income drops or a business struggles. In other cases, borrowers continue to have the means to pay but choose not to. RBI treats these two situations very differently. 
'Wilful defaulter' is used only for deliberate non-payment, and the classification tends to persist for some time.
 

4 February 2026

How to Increase Your UPI Transaction Limit

UPI has changed how money moves in India. It's used to pay for everything from rent and EMIs to the smallest of transactions at local vendors. 

4 February 2026

QR कोड क्या होता है? इसके प्रकार, उपयोग और काम करने का तरीका

आज किसी दुकान पर भुगतान करना हो, पार्किंग टिकट लेना हो या किसी ऐप में लॉग-इन करना हो, हर जगह एक चीज़ आम हो गई है: QR कोड। एक छोटा-सा स्क्वायर पैटर्न, जो बिना कुछ टाइप किए आपका...

टू व्हीलर लोन के बारे में जानें

टू व्हीलर लोन के बारे में जानें.

  • टू व्हीलर लोन किसी भी अन्य वाहन लोन के समान होता हैं। इसमें भी नए या सेकेंड हैंड कार लोन की ही भांति (मोटरसाइकिल या स्कूटर) को हीरो फिनकॉर्प जैसे वित्तीय संस्थानो के पास गिरवी रखा जाता है। अंतिम ईएमआई का भुगतान करने पर, उधारकर्ता को संस्थान से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त होता है, जिससे वाहन के पंजीकरण कागजात से संस्थान का जुड़ाव पूरी तरह खत्म हो जाता है।
टू व्हीलर खरीदने के फायदे

टू व्हीलर खरीदने के फायदे.

  • आजादी और सुविधा: यह सुविधा, गतिशीलता और आजादी की दिशा में एक प्रभावी कदम है, जिससे आप जब चाहें, जहां चाहें जा सकते हैं।
  • सुरक्षा: पर्सनल परिवहन सुरक्षा प्रदान करता है और आपको खुद के दो पहिया वाहन का मालिक बनाता है। इसके होने से आपको बस या ट्रेन पकड़ने की चिंता करने की ज़रूरत नहीं रहती।
  • आपका समय और पैसा दोनो बचाता है: इससे आपका काफी समय बचता है, यह चलाने में तेज़, विश्वसनीय और किफायती होता है।
  • कम रखरखाव: टू व्हीलर आमतौर पर कम रखरखाव वाले होते हैं, जिनमें न्यूनतम खर्च होता है। हीरो मोटोकॉर्प की बाइक आपको वर्षों तक की परेशानी मुक्त सेवा प्रदान करती है।
  • स्वामित्व का गौरव: एक बाइक के मालिक होने का गौरव मिलता है
सही टू व्हीलर का चुनाव

सही टू व्हीलर का चुनाव.

  • शारीरिक शैली: अपने उपयोग के अनुसार अपने लिए उपयुक्त शैली का चुनाव करें, जैसे क्रूजर, स्पोर्ट, भ्रमण आदि।
  • सीट की ऊंचाई और वजन: बाइक पर बैठकर आराम महसूस होना चाहिए और बाइक वजन आपकी क्षमता के मुताबिक होना जरूरी है।
  • इंजन का आकार: बड़े इंजन शक्तिशाली होते हैं लेकिन कम कुशल होते हैं। जबकि छोटे इंजन शहरों के लिए बेहतर विकल्प साबित होते हैं, लेकिन बड़े इंजन हाइवे के लिए अधिक उपयुक्त रहते हैं।
  • बिक्री के बाद बाइक सर्विस और चलाने की लागत: हीरो मोटोकॉर्प जैसे विश्वसनीय ब्रांड आपको बिक्री के बाद अच्छी सर्विस और कम खर्च में बेहतर सुविधाएं प्रदान करते हैं।
  • पुनर्विक्रय: यदि आप 2-3 वर्षों के भीतर अपनी बाइक अपग्रेड करने की योजना बना रहे हैं, तो पुनर्विक्रय मूल्य को ध्यान में रखें, अन्यथा अपनी पसंद की बाइक खरीदें।
  • नई बनाम इस्तेमाल की हुई बाइक: शुरुआत में आप अपने लिए सेकेंड हेंड टू व्हीलर भी खरीद सकते हैं, हालांकि एक नया वाहन आपको आत्मसंतुष्टि, वारंटी और स्वामित्व गौरव प्रदान करता है। लेकिन अगर आपका बजट कम है, तो सेकेंड हेंड बाइक लेना एक अच्छा विकल्प है।
फाइनेंस या एक बार में भुगतान?

फाइनेंस या एक बार में भुगतान?

  • छोटे प्रबंधनीय मासिक भुगतान: यदि आपके पास अतिरिक्त नकदी है, तो आप एक ही बार में भुगतान कर सकते हैं अन्यथा हीरो फिनकॉर्प से आसान किश्तों का विकल्प चुनें।
  • तीव्र बाइक लोन अप्रुवल प्रक्रिया: ऐसे लोन के लिए आवेदन प्रक्रिया तीव्र और आसान होती है, इसमे बहुत कम दस्तावेज़ीकरण की आवश्यकता होती है, जिससे यह बेहद सुविधाजनक बन जाती है।
  • ऑफ़र: फाइनेंस में आपको कई अच्छी स्कीमे और ऑफर मिलती हैं, जैसे कि कम ब्याज दर, न्यूनतम प्रोसेसिंग फीस/इंश्योरेंस आदि।
  • गारंटर की आवश्यकता नहीं: अधिकांश लोन के लिए गारंटर की आवश्यकता होती है लेकिन बाइक लोन के लिए आमतौर पर नहीं होती, इससे अप्रुवल प्रक्रिया में तेजी आती है।
  • इंस्टेंट स्वीकृति: यह लोन तीव्र अप्रुवल की सुविधा के साथ आता है, हीरो फिनकॉर्प 15 मिनट के भीतर अधिकांश बाइक लोन आवेदनों पर निर्णय लेने की पेशकश करता है।
उत्पाद की विशेषताएँ

उत्पाद की विशेषताएँ.

  • लोन राशि: ₹10,000/- से ₹3,50,000/-
  • एलटीवी पर 95% तक का अधिकतम लोन
  • कम और आकर्षक ब्याज दरें
  • 60 महीने की लंबी अवधि
  • नौकरीपेशा, स्व-व्यवसायी इत्यादि सबके लिए उपलब्ध
हीरो फिनकॉर्प एडवांटेज

हीरो फिनकॉर्प एडवांटेज.

  • उच्च लोन राशि
  • आकर्षक ब्याज दरें
  • न्यूनतम दस्तावेज़ीकरण
  • एकाधिक कार्यकाल विकल्प
  • अनेक पुनर्भुगतान मोड (पीडीसी, ईसीएस, एनएसीएच, नकद, आदि)
  • तीव्र और परेशानी मुक्त प्रक्रिया
पात्रता और दस्तावेज़ीकरण

What You'll Need

to Apply.

  • : भारतीय नागरिकता और 18 वर्ष से अधिक आयुनौकरीपेशा: न्यूनतम 1 वर्ष से कार्यरत हो, वर्तमान नौकरी में कम से कम 6 महीने बिता चुके होस्व-व्यवसायी पेशेवर: कम से कम 1 वर्ष से वर्तमान व्यवसाय में हो।

टू व्हीलर लोन की आवेदन प्रक्रिया.

हीरो फिनकॉर्प टू व्हीलर लोन के लिए आवेदन करने के निम्नलिखित दो तरीके प्रदान करता है:

1

01

हमारी वेबसाइट पर हीरो फिनकॉर्प टू-व्हीलर लोन सेक्शन में जाएं।

2

02

स्क्रॉल करके 'लोन के लिए आवेदन करें' अनुभाग तक आएं।

3

03

अपना विवरण दर्ज करें और 'हीरो मोटोकॉर्प टू-व्हीलर डीलरशिप' चुनें, जहां से आप वाहन खरीदना चाहते हैं।

4

04

हमारे 'नियम और शर्तों' से सहमत होने के लिए चेकबॉक्स का चयन करें और 'अभी आवेदन करें' पर क्लिक करें।

ऑफ़लाइन आवेदन करें.

टू-व्हीलर लोन के लिए ऑफलाइन आवेदन करने हेतु, नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:

1

01

निकटतम 'हीरो मोटोकॉर्प टू-व्हीलर डीलरशिप' शाखा पर जाएँ। अपने शहर में मौजूद निकटतम डीलरशिप शाखा की जांच करने के लिए यहां क्लिक करें।

2

02

अपने अनुरोध के संबंध में डीलरशिप शाखा में मौजूद प्रतिनिधि से बात करें।

3

03

सही से भरे हुए लोन आवेदन पत्र के साथ केवाईसी और आय प्रमाण दस्तावेज, और एक पासपोर्ट साइज तस्वीर शाखा में जमा करें।

टू-व्हीलर लोन के लिए आवेदन करते समय क्या करें और क्या न करें.

क्या करें

01
02
03
04
05

क्या न करें

01
02
03
04
05

टू व्हीलर लोन की ब्याज दरें.

टू व्हीलर लोन की ब्याज दरें हर एक लोन धारक के लिए भिन्न होती हैं। ब्याज दरें आमतौर पर निम्नलिखित कारकों पर निर्भर करती हैं:

1

01

क्रेडिट स्कोर: अच्छे क्रेडिट स्कोर वाले लोगों को आमतौर पर कम ब्याज दर पर लोन मिलता है। आपका पिछला लोन पुर्नभुगतान का इतिहास भी ब्याज दर को प्रभावित कर सकता है।

2

02

मासिक आय: आपकी आय जितनी अधिक होगी, आपकी पुर्नभुगतान क्षमता उतनी ही अधिक होगी। यह वित्तीय संस्थानों को आपको कम ब्याज दरों पर लोन वितरित करने के लिए प्रोत्साहित करती है। एक प्रतिष्ठित कंपनी के लिए काम करने से आपको कम ब्याज दरें प्राप्त करने में भी मदद मिल सकती है।

3

03

लोन राशि: ब्याज दर सीधे लोन राशि से संबंधित होती है। आमतौर पर, कोलेट्रल आधारित लोन की ब्याज दरें कम होती हैं।

4

04

लोनदाता-उधारकर्ता संबंध: यदि आपके सकारात्मक भुगतान इतिहास के चलते लोनदाता के साथ आपके भरोसेमंद संबंध हैं, तो यह आपके टू व्हीलर लोन की ब्याज दर को सकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकती है।

5

05

लोन अवधि: कम अवधि हेतु लिए गए लोन की ब्याज दरें कम होती। कार्यकाल जितना अधिक होगा, ब्याज दर उतनी ही अधिक होगी।

6

06

वाहन की श्रेणी: टू व्हीलर लोन की ब्याज दर उस वाहन की श्रेणी पर भी निर्भर करती है, जिसे आप खरीदने की योजना बना रहे हैं। उदाहरण के लिए, स्कूटर की ब्याज दर मोटर बाइक या स्पोर्ट्स बाइक की तुलना में भिन्न हो सकती है। वाहन की कीमत के आधार पर लोनदाता ब्याज दर तय करता है।

7

07

सिटी टियर: आपका शहर जिस टियर से संबंधित है, वह भी टू व्हीलर लोन की दर को प्रभावित कर सकता है। लोनदाता ब्याज दर को निर्धारित करने के लिए उधारकर्ता के शहर और क्रेडिट स्कोर को भी ध्यान में रखते हैं।

आपके बजट में फिट होने वाला टू व्हीलर लोन.

टू व्हीलर लोन में ईएमआई एक बहुत ही महत्वपूर्ण कारक होती है। ईएमआई या मासिक किस्त वह राशि होती है, जो आप उस वित्तीय संस्थान को मासिक भुगतान के रूप में अदा करते हैं जिससे लोन लिया जाता है। इन किश्तों में मूलधन और लोन पर लगने वाली ब्याज दर शामिल होती है। ईएमआई उधारकर्ता को समान मासिक किश्तों में समय के साथ लोन का भुगतान करने की सुविधा प्रदान करती है। अंतिम ईएमआई के भुगतान तक वाहन के कागजात लोनदाता के पास गिरवी रहते हैं।

आपके पुनर्भुगतान को आसान बनाने के लिए, हीरो फिनकॉर्प एमएमआई या मेरी मासिक किस्त जैसी सुविधाएं लाया है, जिससे टू व्हीलर लोन और भी अधिक सुलभ बन गया है। इसके अंतर्गत आपको अपनी सुविधानुसार मासिक किश्तों की राशि का चयन करने की स्वतंत्रता मिलती है। सेल्स एग्जीक्यूटिव आपके लिए चुनी गई एमएमआई राशि के अनुसार एक लोन प्लान तैयार करेगा। लोन की अवधि और ब्याज की दर, मासिक किश्त की राशि निर्धारित करने में प्रमुख कारक होती हैं। एमएमआई आपको मासिक किस्त की राशि का चयन करने का अवसर प्रदान करता है।

अधिकांश उधारदाता ऑनलाइन उपलब्ध हैं। इनकी वेबसाइट पर आपको टू व्हीलर लोन ईएमआई कैलकुलेटर जैसी सुविधा मिल जाती है। इस सुविधा का उपयोग करके, आप भुगतान की जाने वाली ईएमआई राशि का अनुमान प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आपको कैलकुलेटर पर ब्याज दर और लोन अवधि दर्ज करनी होती है।

  • लोन राशि: लोन की राशि जितनी अधिक होगी, ईएमआई भी उतनी ज्यादा होती है।
  • लोन अवधि: यदि आप लंबी अवधि के लिए लोन लेते हैं, तो आपकी मासिक ईएमआई कम होगी। कार्यकाल जितना छोटा होता है, ईएमआई उतनी ही अधिक होती है।
  • ब्याज दर: ब्याज दर अधिक होने पर आपकी ईएमआई भी अधिक हो सकती है।

The latest news.

2 January 2026

Who Is a Wilful Defaulter? RBI Rules Explained

Loan defaults don’t all happen for the same reason. Sometimes repayments stop because income drops or a business struggles. In other cases, borrowers continue to have the means to pay but choose not to. RBI treats these two situations very differently. 
'Wilful defaulter' is used only for deliberate non-payment, and the classification tends to persist for some time.
 

4 February 2026

How to Increase Your UPI Transaction Limit

UPI has changed how money moves in India. It's used to pay for everything from rent and EMIs to the smallest of transactions at local vendors. 

4 February 2026

QR कोड क्या होता है? इसके प्रकार, उपयोग और काम करने का तरीका

आज किसी दुकान पर भुगतान करना हो, पार्किंग टिकट लेना हो या किसी ऐप में लॉग-इन करना हो, हर जगह एक चीज़ आम हो गई है: QR कोड। एक छोटा-सा स्क्वायर पैटर्न, जो बिना कुछ टाइप किए आपका...

FAQs.

ईएमआई का मतलब समान मासिक किस्तों से है। किस्त में मूलधन और ब्याज दोनों शामिल होते हैं। यानि आप जो समान खरीदते हैं, उसके लिए भुगतान की जाने वाली राशि को आप मासिक किस्त के रूप में देते हैं।

आपको सबसे पहले अपने केवाईसी दस्तावेज़ की खुद से वेरिफाई की गई एक कॉपी हमारे ग्राहक सेवा ई-मेल आईडी - Customer.Care@HeroFinCorp.com पर मेल करनी होगी या अपने केवाईसी दस्तावेजों के साथ आप हमारी किसी भी शाखा में जा सकते हैं।

हमारे कॉल सेंटर हेल्पलाइन पर कॉल करके नए फोन नंबर के विवरण को बदला जा सकता है। यदि किसी कारणवश आपने अपना नंबर बदला है, तो आप इसे बदलवा सकते हैं।

विशेष ऑफर समय-समय पर उपलब्ध होती हैं। नवीनतम योजनाओं और ऑफ़र के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए किसी भी हीरो मोटोकॉर्प डीलरशिप पर हीरो फिनकॉर्प प्रतिनिधि से संपर्क करें।

हां ज़रूर, परन्तु कोई भी लोन अप्रूवल आपके क्रेडिट स्कोर और आवेदन किए गए लोन के लिए जरूरी योग्यता पर आधारित होगा।

हां, एक बार जब आप बिना किसी चूक के अपना लोन चुका देते हैं, तो आप हीरो बाइक फाइनेंस स्कीम के लिए पात्र हो जाते हैं।

हां, यह आपके लोन समझौते में उल्लिखित शर्तों पर होता है। आप चाहें तो अपने लोन का भुगतान तय अवधि से पहले भी कर सकते हैं।

दस्तावेजों और वेरीफिकेशन के आधार पर आपका लोन 24 से 48 घंटों के भीतर प्रोसैस हो जाता है।

नहीं, इसे बदला नही जा सकता है।

हां! आप हमारी वेबसाइट के शीर्ष पर स्थित हमारे ऑनलाइन ईएमआई भुगतान विकल्प के माध्यम से अपनी किस्त और अन्य देय राशि का ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं।

आपको हीरो मोटोकॉर्प टू-व्हीलर डीलरशिप पर जाना होगा और हीरो फिनकॉर्प के प्रतिनिधि से मिलना होगा, वह आपकी लोन संबंधी हर संभव सहायता करेगा। आप हमारी वेबसाइट या सोशल मीडिया पेज पर भी जा सकते हैं और वहां अपना संपर्क विवरण दर्ज कर सकते हैं। जिसके बाद हमारे प्रतिनिधि आपसे शीघ्र ही संपर्क करेंगे।

नहीं, आपको लोन अप्रूवल के लिए केवल बैंक विवरण के साथ अपने केवाईसी दस्तावेज जमा करने होंगे। जब तक लोन चुकाया नहीं जाता, तब तक वाहन हीरो फिनकॉर्प के अधीन गिरवी रहता है।

जहां तक डाउन पेमेंट फॉर बाइक लोन की बात है, तो आपको वाहन के ऑन-रोड मूल्य का 95% तक लोन के रूप में ले सकते हैं (लागू नियमों और शर्तों के अधीन)। सटीक प्रतिशत आपके क्रेडिट स्कोर और योग्यता पर निर्भर करेगा।

हम 12 महीने से लेकर 60 महीने (शर्तों के अधीन) तक के कई कार्यकाल विकल्प प्रदान करते हैं।

डाउन पेमेंट एक छोटी प्रारंभिक राशि है जिसका भुगतान आपको वाहन डीलरशिप पर करना होगा। यह ऑन-रोड प्राइस और आपको स्वीकृत लोन राशि के बीच का अंतर होती है।

एक सहज अनुभव सुनिश्चित करने के लिए, हम मामूली प्रसंस्करण/दस्तावेज़ शुल्क और लागू स्टाम्प शुल्क लेते हैं। इस बारे में आप हीरो मोटोकॉर्प टू व्हीलर डीलरशिप पर हमारे प्रतिनिधियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

एक बार जब आप अपना मोटरसाइकिल लोन चुका देते हैं, तो हम आपके लोन को बंद कर देंगे, जिसके बाद एनओसी की एक प्रति आपके पंजीकृत पते पर भेज दी जाएगी। अपनी एनओसी का स्टेट्स जानने के लिए आप हमारे कस्टमर केयर नंबर 1800-102-4145 पर भी संपर्क कर सकते हैं या हमें Customer.Care@HeroFinCorp.com पर लिख सकते हैं।

एक बार जब आप अपनी संपूर्ण लोन राशि और संबंधित देय राशि का भुगतान कर देते हैं, तो आपको अपनी एनओसी मिल जाती हैं।

हां, आप दूसरे लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

नहीं, आपको गारंटर की आवश्यकता नहीं है।

आपके द्वारा दिए गए चेक को जमा कर लिया जाता है। किन्तु यदि आप अपना चेक वापस पाना चाहते हैं, तो कृपया हमारे ग्राहक सेवा में अनुरोध दर्ज करें या Customer.Care@HeroFinCorp.com पर हमें एक ईमेल लिखें।