वर्चुअल पेमेंट एड्रेस (VPA) - UPI में VPA क्या है

क्या आप बिना अपने बैंक खाते की जानकारी साझा किए बिना पैसे भेजने चाहते है?
वीपीए की मदद से आप आसानी से पैसे भेज और प्राप्त कर सकते है। आपको अपना IFSC कोड, अकाउंट नंबर, या बैंकिंग विवरण याद रखने की आवश्यकता नहीं होती। आप बस अपनी VPA का इस्तेमाल करके पेमेंट भेज और प्राप्त कर सकते है।
चलिए जानते है कि वीपीए कैसे काम करता है और आप कैसे वीपीए के द्वारा पेमेंट कर सकते है।

वर्चुअल पेमेंट एड्रेस (VPA) क्या है?
वर्चुअल पेमेंट एड्रेस (वीपीए) एक विशिष्ट पहचानकर्ता है जो यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस(यूपीआई) लेनदेन मै इस्तेमाल किया जाता है।
आप एक ही बैंक अकाउंट से एक से ज्यादा वीपीए जोड़ सकते है। इसका मतलब ये है कि आप अलग अलग काम के लिए अलग वीपीए का इस्तेमाल कर सकते है, जैसे कि बिजनेस के लिए एक और व्यक्तिगत कार्यों के लिए एक।
और पढ़े: यूपीआई आईडी (UPI ID) क्या है और यूपीआई आईडी कैसे बनाएं?
डिजिटल भुगतान में VPA का महत्व
वीपीए की मदद से आप कभी भी और कही से भी पेमेंट भेज और प्राप्त कर सकते है। वीपीए का महत्व नीचे दिया गया है:
- बैंक की छुट्टी के दिन आप आसानी से ट्रांजैक्शन कर सकते है
- आप चौबीसों घंटे पैसे भेज और प्राप्त कर सकते है
- आपको लाभार्थी/भुगतानकर्ता का पंजीकृत करने की लंबी प्रक्रिया करने की जरूरत नहीं है
- आपको पैसे भेजने के लिए IFSC कोड की आवश्यकता नहीं होगी जिससे अतिरिक्त सुरक्षा मिलती है
- आप अपने मोबाइल नंबर से जुड़े हुए किसी भी खाते का उपयोग करके पेमेंट प्राप्त या भेज सकते है
- आपको अकाउंट नंबर दर्ज नहीं करना होता, जिस से ट्रांजैक्शन मै गलती कम होती है

VPA कैसे काम करता है?
बैंक या यूपीआई सपोर्ट करने वाले पेमेंट सर्विस प्रोवाइडरबैंक या यूपीआई सपोर्ट करने वाले पेमेंट सर्विस प्रोवाइडरवीपीए पेमेंट भेजने और प्राप्त करना आसान बना देता है। वीपीए कैसे काम करता है नीचे दिया गया है:
चरण 1: वीपीए बनाए
सबसे पहले आप अपने बैंक या यूपीआई सर्विस प्रोवाइडर के साथ रजिस्टर करे। Aapka वीपीए एड्रेस ऐसा होता है: yourname@bankname या yourname@upi।
चरण 2: बैंक खाता लिंक करे
जब आप अपना वीपीए बना लेते है, उसके बाद इसे अपने बैंक खाते से लिंक करे।
चरण 3: ट्रांजैक्शन करे
जब आप पेमेंट करना चाहते है, तब प्राप्तकर्ता का वीपीए और राशि डाले। फिर अपना UPI पिन डालकर ट्रांजैक्शन अधिकृत करे। यदि आप पेमेंट प्राप्त करना चाहते है, तब आप उन्हें अपना वीपीए दे। आपको अपने बैंक खाते की और जानकारी देने की आवश्यकता नहीं है।
चरण 4: धनराशि की प्राप्ति
UPI सिस्टम आपके वीपीए से लिंक खाते की पहचान करता ही। इसके बाद प्रेषक और प्राप्तकर्ता के बैंक खाते के बीच रियल-टाइम फंड ट्रांसफर की सुविधा दी जाती है।
और पढ़े: मोबाइल ऐप से लोन कैसे ले - जानें लोन लेने के 8 तरीके
अपना -अनुकूल VPA कैसे बनाएं
नीचे दिए गए चरणों की मदद से आप अपना वीपीए ID आसानी से बना सकते है:
- अपने मोबाइल पर अपी ऐप डाउनलोड करे
- बैंक मै पंजीकृत मोबाइल नंबर डाल कर रजिस्टर करे
- अब लिस्ट में से अपना बैंक खाता चुने
- अपना अकाउंट सत्यापित करे और वीपीए बनाए
- अपना पिन नंबर सेट करे जिसका उपयोग आप ट्रांजैक्शन को अधिकृत करने के लिए करेंगे
वीपीए से पेमेंट कैसे करे?
वीपीए से पैसे भेजने और प्राप्त करना एक आसान प्रक्रिया है। चलिए जानते है कैसे आप वीपीए का उपयोग करके पैसे भेज या प्राप्त कर सकते है:
वीपीए द्वारा पैसे भेजे
- अपना UPI ऐप खोले
- पैसे भेजे या भुगतान करे का विकल्प चुने
- प्राप्तकर्ता का वीपीएbडाले
- अब जितनी राशि भेजने चाहते है उसे दर्ज करे
- अगर आप ट्रांजैक्शन का विवरण कैसे डिनर बिल देना चाहते है तो उसे डाले
- अब पैसे भेजे पर क्लिक करे
- अपना पिन दर्ज कर ट्रांजैक्शन अधिकृत करे
फिजिक स्टोर पर भुगतान करे
- मर्चेंट का UPI QR स्कैन करे
- मर्चेंट का VPA ऑटोमैटिक भरा जाएगा
- अब राशि दर्ज करे और UPI पिन से ट्रांजेक्शन अधिकृत करे
ऑनलाइन खरीद का पेमेंट करे
- चेकआउट पर UPI चुने
- आपको यहां अपना वीपीए दर्ज करना होगा या लिंक किए हुए वीपीए मै से एक चुनना होगा
- अब अपना पिन डाले और भुगतान अधिकृत करे
वीपीए से पेमेंट कैसे प्राप्त करे?
वीपीए से पेमेंट प्राप्त करने के लिए आप बस आवश्यक व्यक्ति के साथ अपना वीपीए साझा करे। वो अपने ऐप मै आपका वीपीए दर्ज कर पेमेंट भेजेंगे।
यदि आप पेमेंट का अनुरोध करना चाहते है, तो इस प्रक्रिया का पालन करे:
- अपने UPI ऐप पर ' पैसे का अनुरोध करे' विकल्प चुने
- जिस व्यक्ति से आप पैसे का अनुरोध कर रहे है उसका वीपीए दर्ज करे
- राशि डाले और आवश्यकता होने पर नोट डाले
- अब अनुरोध भेजे। व्यक्ति को नोटिफिकेशन जाएगा जिस से वो भुगतान अप्रूव कर सकते है
VPA की सुरक्षा विशेषताएं: आपके वित्तीय को सुरक्षित रखता है

वीपीए आपकी फाइनेंशियल जानकारी को इस तरह सुरक्षित रखता है:
- जब आप ट्रांजैक्शन के लिए अपना वीपीए साझा करते है तब आपका अकाउंट नंबर और अन्य संवेदनशील जानकारी छिपी रहती है
- ट्रांजैक्शन को अधिकृत करने के लिए आप अपी पिन का उपयोग करते है
- ट्रांजैक्शन के दौरान सभी डेटा एन्क्रिप्टेड होता है
- यही आप कुछ समय के लिए ऐप निष्क्रिय छोड़ देते है, तो ऑटोमैटिक टाइम-आउट हो जाता है। आपको दोबारा लॉगइन करना होगा जो अनधिकृत उपयोग रोकता है
- बैंक और एनपीसीआई (नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया) ट्रांजैक्शन लिमिट निर्धारित करता है, जिस से सुरक्षा उल्लंघन मै नुकसान सीमित रहता है
- ट्रांजैक्शन के बाद आपको नोटिफिकेशन आता है, जिस से आप अनधिकृत ट्रांजैक्शन जान सकते है
- अगर आपको सुरक्षा संबंधित कोई जानकारी प्राप्त करनी है, तो आप UPI ऐप की शिकायत निवारण प्रणाली का उपयोग कर सकते है
- आपके बैंक खाते का विवरण और UPI पिन ऐप डिवाइस पर स्टोर नहीं होता है
VPA vs. पारंपरिक कार्ड भुगतान: का तुलनात्मक विश्लेषण
VPA aur पारंपरिक कार्ड भुगतान इंटरनेट, सुरक्षा, और कई दायरों मै भिन्न है:
| फीचर | यूपीआई में वीपीए | कार्ड भुगतान |
| कार्ड भुगतान | तुरंत भुगतान किया जाता है | कुछ सेकंड्स लग सकते है |
| शारीरिक उपस्थिति की आवश्यकता | आपको फिजिकली उपस्थित रहने की आवश्यकता नहीं है | व्यक्तिगत ट्रांज़ैक्शन के लिए आपको फिजिकली उपस्थित रहना होगा |
| संवेदनशील जानकारी साझा करना | आप सिर्फ VPA शेयर करते है | आप कार्ड नंबर, समाप्ति तिथि और CVV शेयर करते है |
| यूज़र के लिए ट्रांज़ैक्शन लागत | आमतौर पर निःशुल्क | ट्रांज़ैक्शन शुल्क देना पड़ सकता है |
| इंटरनेट की आवश्यकता | इनतैरने आवश्यक होता हैं | स्वाइप ट्रांज़ैक्शन के लिए इंटरनेट की जरूरत नहीं होती |
| याद रखने में आसानी | आसान | 16-अंकों का कार्ड नंबर याद रखना मुश्किल होता है |
| लिंक किए गए अकाउंट | कई अकाउंट लिंक कर सकते हैं | हर अकाउंट से एक कार्ड लिंक करना होता है |
| भुगतान के अनुरोध | पैसे का अनुरोध किया जा सकता हैं | पैसे का अनुरोध नहीं कर सकते |
| 24/7. उपलब्धता | चौबीस घंटे ट्रांजैक्शन कर सकते है | बैंक की छुट्टियों के दौरान डाउनटाइम की समस्या आ सकती है |
| ट्रांज़ैक्शन सीमा | बैंक/NPCI द्वारा सेट की जाती है | बैंक/कार्ड नेटवर्क सेट करते है |
| ऑनलाइन ट्रांज़ैक्शन सुरक्षा | दो-कारक प्रमाणीकरण | हमेशा दो-कारक प्रमाणीकरण ज़रूरी नहीं होता है |
VPA के साथ एक सुचारु डिजिटल वित्तीय यात्रा
वीपीए डिजिटल भुगतान को सरल, तेज़ और सुरक्षित बनाता है। अब किसी को पैसे भेजने या प्राप्त करने के लिए बैंक अकाउंट नंबर, IFSC कोड या अन्य संवेदनशील जानकारी साझा करने की जरूरत नहीं होती, सिर्फ एक आसान-सा वीपीए काफी होता है।
UPI और वीपीए की मदद से 24/7 रियल-टाइम ट्रांज़ैक्शन, सुरक्षा, कम गलती की संभावना और कई अकाउंट्स को एक ही प्लेटफॉर्म से मैनेज करने की सुविधा मिलती है।
वीपीए इमरजेंसी मै पेमेंट आसान और तेज बनाता है। और जब इमरजेंसी मै आपको फंड्स की आवश्यकता होती है, हीरो फिनकॉर्प आपको क्विक पर्सनल लोन सुविधा देता है। पेपरलेस प्रोसेस और क्विक अप्रूवल से आप किसी भी फाइनेंशियल इमरजेंसी का सामना आसानी से कर सकते है।
बस पर्सनल लोन ऐप डाउनलोड करे, लोन के लिए अप्लाई करे, और बिना अपनी बचत खर्च किए बिना अपने फाइनेंस संभाले।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों
VPA का फुल फॉर्म क्या है?
VPA का फुल फॉर्म वर्चुअल पेमेंट एड्रेस है।
क्या VPA का उपयोग करके लेनदेन पर कोई शुल्क लगता है?
वीपीए से लेनदेन मै आमतौर पर कोई शुल्क नहीं होता है। फिर भी शुल्क-संबंधित जानकारी की समीक्षा करना उचित है।
EMI भुगतान के लिए मैं VPA का उपयोग कैसे करूँ?
वीपीए द्वारा EMI भुगतान करने के लिए ऋणदाता का वीपीए और राशि दर्ज करे। अब अपना UPI पिन डाले और पेमैंट करे।
क्या VPA सभी UPI ऐप्स पर काम करता है?
हां, वीपीए सभी UPI ऐप मै काम करता है।
यदि मेरा VPA लेनदेन के साथ विफल हो जाए तो क्या होगा?
यही लेनदेन विफल हो जाए तब राशि आपके अकाउंट में 3-5 वर्किग डेज में वापस आ जाती है। ऐसा न हो तो आप अपने बैंक के कस्टमर करे से संपर्क करे।
क्या मेरा बैंक खाता VPA से लिंक होने के बाद भी सुरक्षित है?
हां, आपका बैंक अकाउंट वीपीए से लिंक होने के बाद भी सुरक्षित है। वीपीए आपके अकाउंट के विवरण को मास्क करता है और ट्रांजैक्शन के लिए आपको UPI पिन की आवश्यकता होती है।
अस्वीकरण: इसमें दी गई जानकारी सिर्फ़ जानकारी के लिए है। हालाँकि हम सटीक और अपडेटेड जानकारी देने की पूरी कोशिश करते हैं, लेकिन यात्रा की शर्तें, मौसम, घूमने की जगहें, यात्रा कार्यक्रम, बजट और ट्रांसपोर्ट के विकल्प बदल सकते हैं। पाठकों को सलाह दी जाती है कि यात्रा के फ़ैसले लेने से पहले विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि कर लें। इस ब्लॉग में शेयर की गई जानकारी का इस्तेमाल करने से होने वाली किसी भी असुविधा, नुकसान, चोट या क्षति के लिए हम ज़िम्मेदार नहीं हैं। यात्रा में कुछ जोखिम होते हैं, और पाठकों को सलाहों को लागू करते समय अपने विवेक और सावधानी का इस्तेमाल करना चाहिए।
